तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, वीडियो जारी कर पति को दी चेतावनी

बिजनौर: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, वीडियो जारी कर पति को दी चेतावनी

बिजनौर, 2 मार्च: उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर भाग गई और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी। वीडियो में उसने अपनी मजबूरी और पति द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न का जिक्र किया।

परिजनों के अनुसार दवा लेने के बहाने घर से निकली थी और उसके बाद फरार हो गई |

महिला ने वीडियो में कहा कि उसने अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है और अब वह उसके साथ रह रही है। उसने अपने पति को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसे या उसके प्रेमी को परेशान किया गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेगी


पति पर लगाए गंभीर आरोप

महिला ने वीडियो में अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा—
“तुम्हारा पीछा करना बेकार है। अपना पैसा भी लगाओगे और अपना टाइम भी खराब करोगे। इससे बेहतर यह है कि तुम सुकून से जिंदगी काटो और मुझे भी चैन से जीने दो। अगर ज्यादा परेशान करोगे तो मैं केस दर्ज करा दूंगी। मोदी सरकार चल रही है, मैं छोटी नहीं हूं। मैंने सोच-समझकर फैसला लिया है।”

महिला का दावा है कि उसने यह कदम मजबूरी में उठाया क्योंकि उसका पति गाली-गलौज और मारपीट करता था। उसने आगे कहा—
“जबसे मेरे पिता का निधन हुआ, किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। ससुराल और मायके, दोनों जगह ताने सुनने पड़ते थे। अब मैं अपने प्रेमी के साथ उसके घर पर रह रही हूं और बहुत खुश हूं।”


पति का आरोप: नकदी और सोना लेकर भागी

महिला के पति ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी तीन लाख रुपये नगद और छह तोला सोना लेकर फरार हो गई है। हालांकि, महिला ने अपने वीडियो में इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा—
“अगर मेरे पति के पास 20 लाख रुपये होते तो वह सऊदी में मजदूरी करने नहीं जाता। मैं सिर्फ 10 हजार रुपये लेकर अपने प्रेमी के पास आई हूं।”


गुमशुदगी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

महिला के घर से भागने के बाद उसके परिजनों ने 18 फरवरी को बढ़ापुर थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि अब जब महिला के वीडियो सामने आए हैं, तो मामले की पुनः जांच की जाएगी

पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या महिला पर वास्तव में अत्याचार किया गया था या फिर यह मामला किसी अन्य कारण से हुआ है


महिला की चेतावनी: मुझे और मेरे प्रेमी को परेशान न करें

महिला ने अपने वीडियो में अपने मायके वालों से भी अपील की—
“मेरे प्रेमी के घरवालों को परेशान न करें। मैं अपनी मर्जी से यहां आई हूं। मुझ पर किसी ने कोई जबरदस्ती नहीं की। जब मेरा पति मुझे मारता था, गाली देता था, तब आप लोग कहां थे?”

महिला ने यह भी बताया कि उसका पति पहले ही उसे तलाक दे चुका था। उसने कहा—
“जब मैं कश्मीर में अपने भाई के पास थी, तब मेरे पति ने मुझे तलाक दे दिया था। ऐसे में मैं बिना निकाह के नहीं रह सकती थी, इसलिए मैंने अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है।”


ससुराल और मायके वालों पर लगाए आरोप

महिला ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि वह कई सालों से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न सह रही थी। उसने कहा—
“जब तक मैंने पति और ससुराल की बात मानी, तब तक सब ठीक था। लेकिन जब मैंने अपने लिए सोचना शुरू किया, तो मुझे सताया जाने लगा। मेरे पति ने मेरी मां और बहनों को भी गालियां दीं।”


पुलिस करेगी विस्तृत जांच

पुलिस का कहना है कि महिला की गुमशुदगी रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो चुकी है, लेकिन अब जब वीडियो सामने आ चुके हैं, तो पति और पत्नी दोनों के आरोपों की जांच की जाएगी

इस पूरे मामले को लेकर गांव में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि महिला ने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी की है या फिर मामला कुछ और है

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *