
जी.पी दुबे
97210 71175
9 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के ऊपर हुआ पथराव
सिद्धार्थनगर 7 अक्टूबर 24.
बढ़नी कस्बे में तीन अक्टूबर की शाम नौ वर्षीय मासूम के साथ रेप की घटना को लेकर रविवार को लोगों का आक्रोश सड़क पर उतर आया ।
आक्रोशित लोगों द्वारा आरोपित को फांसी की सजा और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग के साथ दुकानें बंद कराने लगे। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
इस दौरान एक युवक ने पत्थरबाजी कर दी और तलवार निकाल ली, जिससे मामला बिगड़ गया।
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि ज्ञापन देकर वापस लौटते समय कुछ दुकानें बंद कराने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
तीन अक्टूबर की शाम कस्बे के एक वार्ड की नौ साल मासूम बच्ची के साथ उसी वार्ड के एक 60 वर्षीय निसार कुरैशी ने रेप किया था।
पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रविवार को इस घटना को लेकर एक पक्ष के लोग सड़क पर उतर आए। वे आरोपित को फांसी की सजा और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए दुकानें बंद कराने लगे।
कस्बे के माल गोदाम रोड, राम जानकी मंदिर रोड, बस स्टॉप व चट्टी बाजार के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर विरोध का समर्थन दिया।
गोला बाजार में एक दुकान खुली देख उसे बंद कराने को लेकर दुकानदार से बहस होने लगी। दुकानदार के समर्थन में दूसरे पक्ष से भी कई लोग आ गए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
इसी दौरान कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर गली में दुकानें बंद करा रहे लोगों पर दूसरे पक्ष के कुछ युवक ईंट-पत्थर फेंकने लगे। एक युवक के हाथ में तलवार भी दिखी।
मामले की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये ।
इस दौरान बाजार बंद करा रहे पक्ष के लोग एक घर की छत से पत्थरबाजी का आरोप लगाते हुए पथराव करने वाले को बाहर निकालने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे।
मामला बेकाबू होते देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया।
कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।
बढ़नी कस्बे के एक पक्ष के लोगों ने रविवार को माल गोदाम तिराहे पर एकत्र होकर बढ़नी की बेटी को न्याय दो, बलात्कारी को फांसी दो के नारे लगाए और थानाध्यक्ष ढेबरुआ संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, व्यापारी नेता प्रदीप कमलापुरी, विनीत कमलापुरी, गणेश अग्रहरि, सचिन गोयल, अजय जायसवाल, विजय पांडेय, ध्रुव चतुर्वेदी, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर के अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि बढ़नी कस्बे में तीन अक्तूबर की शाम को हुई दुष्कर्म की घटना में तत्काल केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसी आरोपित को फांसी देने और उसका घर गिराने की मांग को लेकर कुछ लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर वापस लौटते समय कुछ दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। कस्बे में शांति व्यवस्था कायम है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

