
.
टोंक 2 मार्च 25.
हमारे समाज में इस तरह बुराई फैल चुकी है कि अब नाबालिक द्वारा भी गैंग रेप, ब्लैकमेल तथा अन्य अपराधी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है | यहां सोचने वाली बात यह है कि क्या यह एक सोची समझी रणनीति के तहत हो रहा है, अगर नहीं तो उनको हथियार कौन उपलब्ध करवा रहा है यह वह कहां से इसे प्राप्त कर रहे हैं |
टोंक में दलित नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है जो ब्यावर कांड के जैसा है |
उसी तरह यहां भी इस वारदात में आधा दर्जन वहशी लड़के नाबालिग लड़की के पीछे पड़े थे |
नाबालिक लड़की एक बार उनके चंगुल में फंस गई और फिर वह बाहर नहीं निकल पाई |
पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है | इनमें चार नाबालिग हैं | उनको बाल सुधार गृह भेजा गया है | एकमात्र गिरफ्तार बालिग आरोपी अरबाज को जेल भेजा गया है |
मामले में एक नाबालिग आरोपी अभी फरार है |
पुलिस ने इनके साथ ही इस केस में शामिल दो कैफे संचालकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |
जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता के साथ ब्लैकमेलिंग का यह खेल पिछले डेढ़ साल से खेल रहे थे |
मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की उम्र को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं, आप पदाधिकारियों का दावा है कि दोनों आरोपी बालिग हैं और पुलिस ने उनको नाबालिग बता रही है |
वहीं पुलिस का कहना है कि जब अपराध किया गया उसे समय आरोपी नाबालिक थे |
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को पुरानी टोंक थाने में इस संबंध में पीड़िता के पिता ने केस दर्ज कराया था |
पीड़िता के पिता ने बताया कि करीब डेढ़ साल से आरोपी उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे | पहले एक आरोपी ने उनकी बेटी को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर दोस्ती की | फिर उसे विश्वास में लेकर उससे रेप कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा | यही नहीं वह उससे रुपये भी ऐंठने लग गया | पीड़िता ने डरकर आरोपी को चार हजार रुपये भी दे दिया लेकिन वह नहीं माना और उसने वीडियो अपने दोस्त अरबाज को भेज दिया |उसके बाद अरबाज ने भी पीड़िता से चैट कर उसे धमकाया और उसके साथ रेप किया |
कुछ महीने पहले अरबाज पीड़िता को जबर्दस्ती कार में बिठाकर किसी कैफे में ले गया | वहां भी अरबाज ने उससे रेप किया |
बात यहीं तक सीमित नहीं रही उसके बाद अरबाज ने अपने दो और दोस्तों को भी पीड़िता की जानकारी दी | उन दोनों ने भी पीड़िता को परेशान करना शुरू कर दिया | था उसे ब्लैकमेल कर उन्होंने उसे बनास नदी हाईवे की तरफ ले जाकर कार में बारी-बारी से रेप किया |
करीब दो महीने पहले मुख्य आरोपी द्वारा पीड़िता को मोपेड पर बिठाकर अस्तल रोड पर अपने दोस्त के निर्माणाधीन मकान पर ले गया | वहां उनके दो दोस्त पहले से मौजूद थे |
वहां तीनों ने उसके साथ रेप किया और धमकी दी |
पीड़िता के पिता ने बताया कि लड़की ने डर के कारण इस बारे में परिजनों को कुछ नहीं बताया |
उसके बाद मुख्य आरोपी द्वारा पीड़िता की स्नैप चैट आईडी हैक कर अश्लील वीडियो उसके भाई को भेज दिया गया |
उसके बाद पीड़िता ने घरवालों को पूरी बात बताई | पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया |
मामले में पुलिस ने दो कैफे संचालकों प्रिंस कैफे का संचालक मोहसीन उर्फ छोटू और राधे-राधे कैफे के मालिक मनोज देवानी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया |
पुलिस द्वारा मामले की विवेचना तथा एक अभियुक्त की तलाश जारी है |
NGV PRAKASH NEWS


