अपने ही अफसर की जांच कर दे दिया क्लीन चिट – यूपी पुलिस का अजीबोगरीब मामला!

अपने ही अफसर की जांच, खुद ही क्लीन चिट – यूपी पुलिस का अजीबोगरीब मामला!

यूपी पुलिस में एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है, जहां सीओ नगर ने अपने ही जिले के एसपी को जांच के बाद क्लीन चिट दे दी। मामला गाजीपुर के एसपी इराज राजा का है, जिन पर पत्रकार विवेक यादव को फोन पर धमकी देने का आरोप लगा था।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच सीओ नगर को सौंपी गई। सीओ ने अपनी रिपोर्ट में पूरी बातचीत का विवरण दिया, जिसमें एसपी द्वारा पत्रकार से कहा गया – “गुंडई चढ़ी है, लाल कर दूंगा मार-मार कर, भूत बना दूंगा”। इन स्पष्ट शब्दों के बावजूद, सीओ ने इसे पत्रकार के आदेशात्मक लहजे की प्रतिक्रिया बताते हुए एसपी को क्लीन चिट दे दी।

अमिताभ ठाकुर ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एसपी के खिलाफ उसी जिले के सीओ द्वारा जांच करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि “मार-मार कर लाल करने, भूत बनाने” जैसी भाषा प्रशासनिक कदाचार का स्पष्ट मामला है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने डीजीपी को दोबारा पत्र लिखकर किसी वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *