सी बी आई ने इस कारण 9 लोको पायलट को किया गिरफ्तार

चंदौली: रेलवे प्रमोशन घोटाले में CBI की छापेमारी, 9 लोको पायलट गिरफ्तार

चंदौली, 4 मार्च 2025: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कोतवाली क्षेत्र के कालीमहाल स्थित राज मैराज लॉन में सोमवार रात CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोको पायलटों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि ये सभी प्रमोशन की परीक्षा के सिलसिले में वहां ठहरे थे और इनसे पास कराने के नाम पर लाखों रुपये लिए गए थे।

CBI ने रात में मारा छापा

सूत्रों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से 9 लोको पायलट इस लॉन में ठहरे थे, जिन्हें पीडीडीयू नगर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा रुकवाया गया था। सोमवार रात CBI की टीम पांच बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंची और सभी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद PAC और स्थानीय पुलिस की फोर्स भी मौके पर पहुंची।

रेलवे के बड़े अधिकारी जांच के घेरे में

CBI की टीम ने मुगलसराय कोतवाली में सभी 9 लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में पूर्व मध्य रेलवे के कई अधिकारी और कर्मचारी जांच के दायरे में हैं। सूत्रों के मुताबिक, CBI की रेड देर रात तक कई इलाकों में जारी रही, और इस मामले में बड़े अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।

रेलवे अधिकारी फिलहाल चुप

फिलहाल रेलवे के अधिकारी CBI की इस कार्रवाई पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ पूरी होने के बाद CBI आधिकारिक बयान जारी कर सकती है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *