
मुंबई में हादसा: बस्ती के शटरिंग कारीगर की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत
बस्ती, 4 मार्च 2025: नगर बाजार के ग्राम कुसरौत निवासी अनूप कुमार की मुंबई के कल्याण में सातवीं मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मीरा देवी अपने बच्चों के साथ मुंबई रवाना हो गई है।
बेहतर भविष्य की तलाश में गया था मुंबई
35 वर्षीय अनूप कुमार एक साल पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए महाराष्ट्र गया था। वहां वह कल्याण में शटरिंग का काम कर रहा था। उनकी कमाई से पत्नी मीरा देवी, 11 वर्षीय बेटी खुशी, 7 वर्षीय बेटे अनिकेत और भाई बाबूराम का गुजर-बसर हो रहा था।
घर में अकेले कमाने वाले थे अनूप
अनूप के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। घर में कमाने वाला कोई और नहीं है। ऐसे में जब परिवार को अनूप की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत की खबर मिली, तो सभी सदमे में आ गए। पत्नी मीरा देवी बच्चों को लेकर तुरंत मुंबई रवाना हो गई, जबकि घर पर अनूप का भाई बाबूराम मौजूद है।
रोज़गार की तलाश में गया परिवार, अब संकट में
अनूप की मौत से परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। अब सभी की नजरें सरकारी मदद और स्थानीय प्रशासन पर टिकी हैं।
NGV PRAKASH NEWS

