रेलवे स्टेशन के बाथरूम में लड़की ने काटी हाथ की नस : लिखा आई एम सॉरी

मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बाथरूम में लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश

मुंबई,
06 मार्च 2025

महाराष्ट्र में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) रेलवे स्टेशन के बाथरूम में एक लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की। कटी हुई नस के साथ घायल अवस्था में लड़की के मिलने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 12 से 2 बजे के बीच लड़की ने बाथरूम में जाकर अपने हाथ की नस काट ली।

जब लोगों ने उसे देखा तो वह बाथरूम के फर्श पर पड़ी थी और वहां “आई एम सॉरी” लिखा हुआ था। तुरंत ही रेलवे पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन वह जीवित है।

लड़की की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, हालांकि उसकी उम्र 20 से 27 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह लड़की कौन थी और उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों की।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *