सुन लॉरेंस बिश्नोई तेरी हत्या जेल में करवा दूंगा -किसने कहा यह

Gyan Prakash Dubey

सुन लॉरेंस बिश्नोई, जेल में ही होगी तुम्हारी हत्या; किसने दे डाली धमकी

मुंबई 27 अक्टूबर 24.
एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।
गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की खुली धमकी दे चुका है।
अब एक युवक ने सलमान का सपोर्ट करते हुए लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दे डाली है। उसने एक वीडियो जारी कर उसमें कहा है कि सुन लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान को कुछ हुआ तो ठीक नहीं होगा, तुम्हारी हत्या जेल में ही होगी।

लॉरेंस को खुलेआम धमकी देने वाले युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह यूपी के रायबरेली का रहने वाला है। हालांकि, काम मुंबई में करता है। वहीं से उसने धमकी भरा संदेश लॉरेंस बिश्नोई को दिया है। वीडियो में युवक कहता है, ”सुन लॉरेंस बिश्नोई, दो हजार शूटर तेरे तैयार हैं तो पांच हजार शूटर मैंने भी मुंबई में भेज रखे हैं। तुम्हारी और तुम्हारे शूटर्स की खैर नहीं। पांच हजार शूटर इमरान भाई ने भी लगा दिए हैं। तुम्हारी तो जेल में ही हत्या होगी। सलमान खान भाई को कुछ हुआ तो ठीक नहीं होगा। तू बचेगा नहीं लॉरेंस, मैं डबल शूटर लगा दूंगा। मेरे पास करीब 20 हजार शूटर्स हैं।” वहीं, बताया जा रहा है कि युवक की खोजबीन शुरू हो गई है और उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

बताते चले कि लॉरेंस बिश्नोई पंजाब का रहने वाला है और पिछले दस सालों से विभिन्न जेलों में बंद है। उस पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी आरोप लग चुका है, जबकि काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।
लॉरेंस ने सलमान से बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगने के लिए कहा है। कुछ समय पहले लॉरेंस ने अपने गुर्गों से सलमान के घर के बाहर फायरिंग भी करवाई थी |
जिसके बाद अभिनेता की सुरक्षा को और टाइट कर दिया गया।

समाचार स्रोत -हिंदुस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *