दबंगो की प्रताड़ना और प्रशासन की उदासीनता से आजिज महिला ने बच्चों संग सीएम आवास के सामने की आत्मदाह की कोशिश

Gyan Prakash Dubey

पीड़ित महिला ने बेटियों संग सीएम आवास के सामने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाया

लखनऊ, 8 मार्च 2025।
प्रतापगढ़ से आई एक पीड़िता ने दबंगों की प्रताड़ना और प्रशासन की निष्क्रियता से परेशान होकर अपनी दो मासूम बेटियों के साथ मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की। महिला ने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल लिया था, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे समय रहते रोक लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता रेखा मिश्रा रानीगंज तहसील के फतनपुर थाना क्षेत्र के शुरुवा मिश्र गांव की रहने वाली हैं। उनके साथ उनकी दो बेटियां थीं, जिनकी उम्र 9 और 8 साल बताई जा रही है। उन्होंने गौतम पल्ली स्थित मंत्री निवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया।

रेखा मिश्रा का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने बताया कि उनका पुराना छप्पर का मकान जला दिया गया और मिट्टी का खपरैल घर गिरा दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले नए मकान पर भी जबरन ताला लगा दिया गया, जिससे वह रहने के लिए दर-दर भटक रही हैं।

पुलिस के पूछताछ और रेखा के बयान के आधार पर या सामने आया की रेखा पहले से ही पेट्रोल की बोतल लेकर आई थी और वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थी ना मिलने देने की हालत में वह पेट्रोल डालकर परिवार सहित व खुद मर जाना चाहती थी |

👉 रेखा मिश्रा ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पैसा लेकर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है |

पुलिस पूछताछ में रेखा मिश्रा ने गांव के राधेश्याम और अनुज मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बीते 5-6 महीनों से उन्हें परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *