डीआईजी ने डुमरियागंज थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर दिए इस मामले में सख्त निर्देश

थाना समाधान दिवस पर डीआईजी बस्ती ने थाना डुमरियागंज में की जनसुनवाई

थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बस्ती, 08 मार्च 2025
थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र, दिनेश कुमार पी. ने जनपद सिद्धार्थनगर के थाना डुमरियागंज में जनसुनवाई की। इस दौरान आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। उन्होंने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने, उनकी गुणवत्तापूर्ण सुनवाई सुनिश्चित करने और समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया। साथ ही, प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही करने का भी आदेश दिया ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने थाना समाधान दिवस रजिस्टर में फरियादियों के मोबाइल नंबर दर्ज करने के भी निर्देश दिए।

थाने का आकस्मिक निरीक्षण और आवश्यक दिशा-निर्देश

जनसुनवाई के बाद डीआईजी बस्ती ने थाना डुमरियागंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात गृह, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, मालगृह, थाना परिसर और आवासीय परिसर का गहन निरीक्षण किया।

इसके बाद, होली त्योहार से संबंधित जुलूस के मार्गों का भ्रमण कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निम्नलिखित निर्देश दिए—

1️⃣ त्योहार रजिस्टर का अवलोकन किया गया और थाना कार्यालय के सभी रजिस्टरों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
2️⃣ ऑपरेशन क्लीन के तहत वाहनों का नियमानुसार निस्तारण जल्द से जल्द कराया जाए।
3️⃣ थाना परिसर और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
4️⃣ साइबर हेल्प डेस्क पर डीजी सर्कुलर के अनुसार कर्मचारी नियुक्त कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
5️⃣ थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को मौके पर जाकर हल करने के निर्देश दिए गए।
6️⃣ होली और जुमा की नमाज एक ही दिन पड़ने के कारण विशेष सतर्कता बरती जाए।
7️⃣ होली जुलूस के आयोजकों व मस्जिदों के मौलानाओं से वार्ता कर सुनिश्चित किया जाए कि दोनों कार्यक्रमों का समय अलग-अलग रहे।
8️⃣ QRT टीम बनाकर संवेदनशील स्थानों पर वायरलेस सेट के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
9️⃣ होली जुलूसों पर विशेष नजर रखकर सुनिश्चित किया जाए कि वे शांतिपूर्वक संपन्न हों।
🔟 सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
1️⃣1️⃣ होली दहन सिर्फ निर्धारित और परंपरागत स्थानों पर ही किया जाए।
1️⃣2️⃣ UP-112 की होली से पहले और बाद की सूचना का विश्लेषण कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

डीआईजी बस्ती ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए और आम जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाए।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *