पुलिस का ऐसा कारनामा की बदमाश माफी मांगते दिखे

कानपुर: अपराधियों की नंगे पैर परेड, माफी मांगते दिखे बदमाश

कानपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद थे, लेकिन यूपी पुलिस ने दिखा दिया कि कानून से बचना आसान नहीं। शहर के जाजमऊ इलाके में शनिवार को हुई मारपीट और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर नंगे पैर सड़क पर परेड कराई। परेड के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

जाजमऊ क्षेत्र के तिवारीपुर में रहने वाले राहुल कुमार अपने दोस्त मयंक के साथ शनिवार को चाय की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान तीन-चार युवक वहां पहुंचे और अचानक राहुल का कॉलर पकड़कर गाली-गलौज करने लगे। जब मयंक ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपियों ने दोनों को जमकर पीटा।

राहुल का आरोप है कि एक युवक ने उसके मुंह में तमंचा डाल दिया और बेरहमी से हमला किया। आरोपियों ने सिर और मुंह पर तमंचे से कई वार किए और कट्टे से फायर कर हत्या की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

राहुल ने रविवार दोपहर जाजमऊ थाने में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और पूछताछ के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में विशाल निषाद और अर्जुन उर्फ अरमान को गिरफ्तार कर लिया। कानून का डर कायम करने के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों की नंगे पैर परेड कराई, जिसमें वे हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे।

जल्द पकड़ जाएंगे बाकी आरोपी

चकेरी थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अन्य हमलावरों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *