Gyan Prakash Dubey

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में छावनी पुलिस का सख्त पहरा, होली से पहले पैदल गश्त और चेकिंग अभियान तेज
बस्ती, 12 मार्च 2025।
होली के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त किया। कस्बा छावनी, अमोढ़ा, विक्रमजोत, अकवारा और मलौली गोसाईं में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध लोगों की चेकिंग की और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी।
गश्त के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों और तेज गति से बाइक चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान जारी किया गया, जिससे क्षेत्र में अनुशासन बना रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैल सके।
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, लेकिन यदि कोई कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस लगातार सतर्क है और सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
NGV PRAKASH NEWS

