
जी.पी. दुबे
97210 711 75
पुल के नीचे मिला जानवरों का अवशेष अंग मचा हड़कंप
बस्ती 18 मार्च 25.
कलवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अक्सडा के पास मनवर नदी पर बने पुल के नीचे जानवरों का अवशेष अंग पाए जाने पर हड़कंप मच गया |
सूचना पाकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और भीड़ लग गई |
चुकी मामले मे पहले यह सुनाई पड़ा की किसी गोवंश का कत्ल के बाद अवशेष अंग पड़ा हुआ है |
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल एक्टिव हो गई |
थानाध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुड़ गई तथा इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई |
सूचना पाकर
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया |
निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बताया कि टांडा बस्ती हाईवे पर मनवर नदी पर बने पुल के नीचे जानवरों के अवशेष अंग पाए गए हैं |
पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा पाए गए अवशेष अंग को जांच के लिए भेज दिया गया |
उन्होंने बताया कि जांच के बाद यह पता चलेगा कि पाया गया अवशेष अंग किस जानवर का है उसके बाद उसी अनुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी |
मामले में थानाध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने पर वह किसी जानवर का ही अवशेषी अंग है,बाकी किस जानवर का है यह जांच होने के बाद पता चलेगा |
NGV PRAKASH NEWS

