नाबालिग आदर्श उपाध्याय के परिवार को समाजवादियों का संबल, 2 लाख की आर्थिक मदद

बस्ती 30 मार्च 25.

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को बस्ती जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव पहुंचा। उन्होंने नाबालिग आदर्श उपाध्याय के पिता ओम प्रकाश उपाध्याय और परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। पार्टी फंड से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक लाख रुपये का चेक और सपा की जिला इकाई बस्ती की ओर से एक लाख रुपये की सहयोग राशि, कुल दो लाख रुपये, परिवार को सौंपे गए।

सांसद राम प्रसाद चौधरी ने दुःखी परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आदर्श उपाध्याय की पुलिसिया पिटाई से हुई मौत के बावजूद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष करेगी।

विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि पुलिस ने मृतक आदर्श उपाध्याय के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी, जबकि दोषी पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण और असंवेदनशील करार देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठाई गई।

इस दौरान विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, कक्कू शुक्ल सहित कई सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया।

NGV PRAKASH NEWS

बस्ती। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को बस्ती जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव पहुंचा। उन्होंने नाबालिग आदर्श उपाध्याय के पिता ओम प्रकाश उपाध्याय और परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। पार्टी फंड से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक लाख रुपये का चेक और सपा की जिला इकाई बस्ती की ओर से एक लाख रुपये की सहयोग राशि, कुल दो लाख रुपये, परिवार को सौंपे गए।

सांसद राम प्रसाद चौधरी ने दुःखी परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आदर्श उपाध्याय की पुलिसिया पिटाई से हुई मौत के बावजूद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष करेगी।

विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि पुलिस ने मृतक आदर्श उपाध्याय के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी, जबकि दोषी पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण और असंवेदनशील करार देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठाई गई।

इस दौरान विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, कक्कू शुक्ल सहित कई सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *