एक हफ्ते प्रेमी के साथ रहकर वापस लौटी ;बोली अब कसम खाती हूं…

पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी संग की थी शादी, फिर लौटी परिवार के पास

संतकबीरनगर। 1 अप्रैल 25.

प्राप्त जानकारी के अनुसार..

क्षेत्र के एक गांव की महिला, जो एक सप्ताह पहले अपने पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ प्रेमी संग शादी करके चली गई थी, अब वापस अपने परिवार में लौट आई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

धनघटा क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी वर्ष 2017 में गोरखपुर जिले की एक युवती से हुई थी। विवाह के बाद वह अपनी ससुराल में रहने लगी और दंपति के दो बच्चे हुए, जिनकी उम्र सात और पांच वर्ष है। इसी दौरान महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और दोनों का रिश्ता दिन-ब-दिन गहरा होता चला गया। गांवभर में इसकी चर्चा होने लगी।

प्रेमी संग मंदिर में रचाई शादी
20 मार्च को महिला अपने पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई। चार दिन तक दोनों अलग-अलग जगहों पर समय बिताने के बाद 24 मार्च की सुबह गांव लौटे। महिला के आते ही उसके पति और सास ने उसे घर ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसने इनकार कर दिया। गांववालों ने भी काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही।

इसी दिन शाम को गांव के कुछ लोगों की मौजूदगी में धनघटा स्थित बाबा दानीनाथ शिव मंदिर में महिला ने अपने प्रेमी संग भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर विवाह कर लिया और प्रेमी के साथ चली गई।

बच्चों की ममता में लौटी ससुराल
मंगलवार को महिला का पूर्व पति दोनों बच्चों को लेकर उसके पास पहुंचा और घर चलने की जिद करने लगा। उसने भावुक होकर कहा कि यदि वह घर नहीं चलेगी तो वह बच्चों संग अपनी जान दे देगा। यह सुनकर महिला की ममता जाग उठी और उसने अपने बच्चों को गोद में लेकर अपने पूर्व पति के साथ ससुराल लौटने का निर्णय लिया।

उधर, प्रेमी अब भी महिला को अपने साथ रखने की बात कह रहा है, लेकिन महिला ने अपने बच्चों के साथ ही ससुराल में जीवन बिताने की कसम खाई है। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, NGV PRAKASH NEWS इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *