छात्रा और शिक्षक का होगा डीएनए टेस्ट( शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ..)


छात्रा और शिक्षक का होगा डीएनए टेस्ट, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार, स्कूल में ही संबंध बनाते हुए आया था नजर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र स्थित कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज मल्लूडीह में एक शिक्षक द्वारा छात्रा का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें शिक्षक को छात्रा के साथ स्कूल परिसर में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा गया।

वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी शिक्षक मैनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। वह उसी कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है और ऑल इंडिया मोमिन अंसार सभा का पूर्वांचल प्रभारी भी रह चुका है। आरोपी कसया थाना क्षेत्र के अंसारी धनहा उर्फ मल्लूडीह का निवासी है।

पुलिस ने बुधवार को पीड़िता और आरोपी शिक्षक का डीएनए टेस्ट कराने के लिए खून का सैंपल लिया और लैब में भेजा है। इसके साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के तहत बयान भी दर्ज कराए गए हैं। छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

डीआईओएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक और विद्यालय के प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है तथा एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।

सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि विद्यालय में बुधवार को स्थिति सामान्य रही और स्कूल समय से खोला गया। आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है।

: NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *