एडिशनल एसपी नें छावनी थाने का वार्षिक निरीक्षण कर दिए ये निर्देश


बस्ती | दिनांक: 11 अप्रैल 2025
थाना छावनी का वार्षिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए गए निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह ने दिनांक 11 अप्रैल 2025 को क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के साथ थाना छावनी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, स्टोर रूम, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, वाहनों की स्थिति और परिसर की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। साथ ही अभिलेखों के रख-रखाव को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। थाना क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

इस अवसर पर ग्राम चौकीदारों की भूमिका को भी रेखांकित करते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों का बोध कराया गया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

निरीक्षण के दौरान थाना छावनी के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *