
लखनऊ, 16 अप्रैल 2025।
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस क्रम में गाजियाबाद और आगरा के पुलिस कमिश्नरों को बदल दिया गया है।
आगरा के पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़ को अब गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की कमान सौंपी गई है, जबकि आगरा में नए पुलिस कमिश्नर के रूप में दीपक कुमार को नियुक्त किया गया है। दीपक कुमार इससे पहले आगरा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
इसके अलावा, मथुरा, बुलंदशहर, बाराबंकी और बागपत जिलों में भी नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है। मथुरा की कमान अब शैलेश कुमार पांडे को सौंपी गई है। शैलेश कुमार पांडे पूर्व में मथुरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थे, जिन्हें अब पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा बनाया गया है।
प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
- अजय कुमार मिश्रा, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर से स्थानांतरित होकर अब प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं।
- नीलाब्जा चौधरी को एडीजी एटीएस लखनऊ से एडीजी सीआईडी लखनऊ में स्थानांतरित किया गया है।
- प्रेम कुमार गौतम को प्रयागराज से एटीएस लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है।
- दिनेश कुमार सिंह, एसपी बाराबंकी से एसएसपी बुलंदशहर बनाए गए हैं।
- श्लोक कुमार को बुलंदशहर से स्थानांतरित कर मथुरा का नया एसएसपी बनाया गया है।
- अर्पित विजयवर्गीय को बागपत से बाराबंकी का एसपी नियुक्त किया गया है।
- सूरज कुमार राय को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ से स्थानांतरित कर एसपी बागपत बनाया गया है।
- प्रेमचंद, जो अब तक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात थे, उन्हें छठी वाहिनी पीएसी मेरठ का नया सेनानायक बनाया गया है।
यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की एक बड़ी पहल मानी जा रही है।
NGV PRAKASH NEWS

