मेरे साथ…. करो नहीं तो फेल कर दूंगा, नाबालिक छात्राओं को फसाता था टीचर


‘सेक्स करो, नहीं तो फेल कर दूंगा’: छात्राओं को ऐसे फंसाता था टीचर, नाबालिग से अश्लील मांग पर गिरफ्तार

डोडा (जम्मू-कश्मीर), 20 अप्रैल 2025।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को अपनी ही छात्रा से यौन संबंध की मांग करने और परीक्षा में फेल करने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भद्रवाह के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात था।

पुलिस के मुताबिक, शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को मैसेज भेजकर उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। इसके बदले में उसने छात्रा को पंजाब के एक मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलवाने का झांसा भी दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी इससे पहले अन्य छात्राओं को भी इसी तरह फंसा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि छात्रा को धमकी दी गई थी कि अगर उसने किसी को बताया, तो उसे परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा। 16 अप्रैल को छात्रा की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर रविवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।

POCSO और BNS की धाराओं में केस दर्ज
डोडा पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस घटना के उजागर होते ही शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन में हलचल मच गई है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश है।

एक और मामला: त्रिपुरा में किशोरी से दुष्कर्म
उधर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से भी एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पेशे से ड्राइवर उत्तम वाल्मीकि को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पीड़िता के पिता की दोस्त की बेटी को बहला-फुसलाकर कई बार दुष्कर्म किया। उसके खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

ऐसे मामलों पर लगे सख्त लगाम
दोनों ही घटनाएँ समाज और शिक्षा व्यवस्था पर गहरी चोट हैं। यह ज़रूरी हो गया है कि ऐसे अपराधियों को त्वरित सजा दी जाए और छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूलों में निगरानी और शिकायत तंत्र को और मजबूत किया जाए।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *