
अक्सड़ा चौराहे पर पुलिस चेक पोस्ट का निर्माण, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
रिपोर्ट – जी.पी. दुबे
मोबाइल: 97210 71175
बस्ती।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह द्वारा जनपदीय नाकाबंदी योजना के अंतर्गत अक्सड़ा चौराहे पर एक आधुनिक पुलिस चेक पोस्ट का निर्माण कराया गया है।
इस चेक पोस्ट पर बैरियर, हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे, लाइटें तथा अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु बंकर का भी निर्माण किया गया है।
थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्थान नेशनल हाईवे पर स्थित है और पड़ोसी जनपद अकबरपुर की सीमा भी निकट होने के कारण यह मार्ग अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। इसी के मद्देनजर यहां हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं, जो संदिग्ध वाहनों के नंबर प्लेट को आसानी से कैप्चर कर सकते हैं। इसके अलावा कीली युक्त पट्टे, बैरियर, ड्रम आदि की व्यवस्था के साथ यहां पर चौबीसों घंटे पुलिस पिकेट तैनात रहेगी।
NGV PRAKASH NEWS

