Gyan Prakash Dubey

थाना परसरामपुर पुलिस ने हत्या के अभियुक्त को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
-NGV PRAKASH NEWS
बस्ती 25 अप्रैल 25.
परसरामपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे की है, जो मेढ़ा ग्राम के निकट नहर के किनारे हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुद्धिराम चौहान (45 वर्ष) और गोपी शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जो मारपीट में बदल गया। इस दौरान गोपी शर्मा ने पास में पड़ी लकड़ी के चारपाई का पावा उठाकर बुद्धिराम के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र राजेश चौहान की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना परसरामपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 117/2025 धारा 103(1), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर अभियुक्त गोपी शर्मा पुत्र पित्तरदीन शर्मा निवासी ग्राम निपनिया थाना परसरामपुर, उम्र करीब 30 वर्ष को ग्राम रजवापुर पुल के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- भानु प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष परसरामपुर
- उ0नि0 झारखण्डेय पाण्डेय, थाना परसरामपुर
- का0 पंकज कुशवाहा, थाना परसरामपुर
वर्तमान में गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।
-NGV PRAKASH NEWS

