पिंक बूथ: महिला सुरक्षा व पारिवारिक सुख-शांति की नई पहल..6 मई को होगा लोकार्पण


पिंक बूथ: महिला सुरक्षा व पारिवारिक सुख-शांति की नई पहल

बस्ती
05.05.2025

महिला सशक्तिकरण और दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से जनपद बस्ती पुलिस एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। कल दिनांक 06.05.2025 को सुबह 10:30 बजे ‘पिंक बूथ: परिवार परामर्श केंद्र’ का शुभारंभ किया जाएगा। यह पहल ADG जोन गोरखपुर एवं DIG रेंज बस्ती, दिनेश कुमार पी के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में प्रारंभ हो रही है।

जनपद के प्रतिष्ठित व अग्रणी महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति में इस केंद्र का उद्घाटन जनपद बस्ती के चार सर्किल केंद्रों—कोतवाली, रुधौली, हरैया, और नगर थानों में किया जाएगा। पिंक बूथ की स्थापना का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को प्राथमिकता देते हुए पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान प्रदान करना है।

यह केंद्र न सिर्फ महिलाओं को न्याय दिलाने का माध्यम बनेगा, बल्कि दाम्पत्य जीवन में उत्पन्न समस्याओं का परामर्श एवं समाधान भी प्रदान करेगा। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। पिंक बूथ में प्रशिक्षित परामर्शदाता और महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी, जो पूरी संवेदनशीलता और गोपनीयता के साथ पीड़ितों की सहायता करेंगी।

इस पहल से न केवल महिलाओं को उनका हक दिलाने में मदद मिलेगी, बल्कि परिवारों में आपसी समझ और सहयोग भी बढ़ेगा, जिससे समाज में स्थायी शांति और सद्भाव स्थापित करने में मदद मिलेगी।

जनपद बस्ती पुलिस का यह अभिनव प्रयास निश्चित रूप से समाज में महिला सुरक्षा और पारिवारिक समरसता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *