दिन में भाभी -भाभी, रात में सोना बाबू : पति से पकड़ा रंगे हाथ और कर डाला ऐसा काम…


गोंडा: दोस्ती के नाम पर मिला धोखा, पत्नी से संबंध बनाना पड़ा महंगा — आरोपी ने फावड़े से काट डाला

गोंडा | 08 मई 2025
जिले के पथवालिया गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दोस्ती के नाम पर विश्वासघात और अवैध संबंधों ने एक जान ले ली और दूसरा जीवन मौत से जूझ रहा है। एक युवक ने अपने जिगरी दोस्त को अपनी पत्नी से संबंध बनाते देखा और गुस्से में आकर दोनों पर फावड़े से हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पथवालिया निवासी रिजवान और सर्वेश पांडे के बीच गहरी दोस्ती थी। रिजवान ने जयपुरिया स्कूल के पास किराए पर मकान लिया था, जहां सर्वेश का अक्सर आना-जाना लगा रहता था। घर के भीतर सर्वेश, रिजवान की पत्नी माजिया को ‘भाभी’ कहता था, लेकिन पीठ पीछे उनके बीच अवैध संबंध बन चुके थे।

घटना की रात खाना खाने के बाद रिजवान और माजिया सोने चले गए थे। इसी बीच, सर्वेश रात में चुपचाप घर में घुस आया। कुछ समय बाद जब रिजवान की नींद खुली, तो उसने पत्नी को अपने पास न पाकर उसे ढूंढना शुरू किया। जब वह घर के एक कमरे में पहुंचा, तो माजिया और सर्वेश को आपत्तिजनक स्थिति में देखा।

इस दृश्य ने रिजवान का मानसिक संतुलन बिगाड़ दिया और उसने पास पड़े फावड़े से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट के चलते सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माजिया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रिजवान को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में रिजवान ने बताया कि उसे विश्वास नहीं था कि उसका सबसे करीबी दोस्त उसके ही घर में उसके साथ ऐसा धोखा करेगा।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। वहीं, ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

— NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *