
मेरठ, 27 मई 2025
मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही नाबालिग भांजे को पति बताते हुए उसके साथ रहने की जिद पकड़ ली है। वहीं किशोर की मां ने महिला पर यौन शोषण का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, किशोर की उम्र 16 साल है और उसके पिता का तीन साल पहले निधन हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते मां ने बेटे को दिल्ली में अपने भाई के पास भेजा था। वहां वो फ्रिज-एसी का काम सीख रहा था।
आरोप है कि दिल्ली में उसकी 35 वर्षीय मामी ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। किशोर का कहना है कि उसे मामी ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर जबरन रिश्ते बनाए और कई बार उसे बंधक बनाकर रखा गया। रविवार को वह किसी तरह अपने गांव लौट आया।
लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि महिला भी दिल्ली से मेरठ के दौराला पहुंच गई और थाने में कहने लगी कि किशोर उसका पति है, और वो उसके साथ ही रहना चाहती है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(NGV PRAKASH NEWS)

