5 साल की मासूम को मंदिर में ले जाकर किया रेप: पुलिस के रवैये से नाराज लोग

पांच साल की बच्ची से मंदिर में दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ मंदिर में दुष्कर्म की घटना ने इलाके को दहला दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर मंदिर में ले गया और वहां उसके साथ घिनौनी हरकत की। बच्ची की चीखें सुनकर उसकी दादी मौके पर पहुंच गईं, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले पुलिस ने आरोपी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताकर छोड़ दिया था। हालांकि, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 18 मई की है। मासूम बच्ची अपने घर के पास बने मंदिर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक पवित्र उर्फ पम्मी उसे बहला-फुसलाकर मंदिर के अंदर ले गया। मंदिर के अंदर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर उसकी दादी वहां पहुंचीं तो आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से भाग गया।

दादी के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी को फिर से हिरासत में लिया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है|
फिलहाल वीडियो की जांच की जा रही है |
वहीं पुलिस के रवैया को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *