
Gyan Prakash Dubey
👉अग्निकांड की मार झेल रहे परिवार की बिटिया की शादी को थाना रुधौली पुलिस ने सहेजा
👉अपर पुलिस अधीक्षक ने भी निभाई भूमिका
बस्ती, 28 मई 2025:
09-मई -2025 को थाना रुधौली के ग्राम नताई कला में भीषण आग लगने से तीन परिवारों का घर और जीवनभर की पूंजी जलकर राख हो गई। इस आगजनी में गब्बू लाल के परिवार की बिटिया की शादी के लिए संजोया गया सारा सामान भी स्वाहा हो गया।
इस दुखद घड़ी में थाना रुधौली पुलिस परिवार ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए बिटिया की शादी की पूरी जिम्मेदारी उठाई।
27-05-2025 को प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे व उनकी धर्मपत्नी रूबी दुबे ने कन्यादान कर बिटिया के सपनों को साकार किया और बारातियों के स्वागत-सत्कार की समस्त व्यवस्था की।
वहीं, 28-05-2025 को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, ओमप्रकाश सिंह ने भी अनुचर तिलकराम की पुत्री को शादी में सहयोग के रूप में एक अदद सिलाई मशीन भेंटकर आशीर्वाद दिया।
इस सहृदय पुलिस ने यह साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की ही नहीं, बल्कि समाज की सेवा में भी अपनी भूमिका निभाती है।
NGV PRAKASH NEWS

