
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले वांछित अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस व रूधौली पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार
बस्ती, 28 मई 2025।
महाराष्ट्र पुलिस और उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की रूधौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। गिरफ्तारी महाराष्ट्र पुलिस की इंस्पेक्टर दिनेश गोपी चंद पाटिल, कांस्टेबल प्रकाश कुमार मोरे, कांस्टेबल नितिन (थाना तुर्भे, जनपद नवी मुंबई, महाराष्ट्र) और हेड कांस्टेबल करुणेश यादव (थाना रूधौली, जनपद बस्ती) की टीम ने की।
अभियुक्त सैफ अली, पुत्र मंजूर अली, ग्राम कैनेली, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती का रहने वाला है। उसे थाना रूधौली क्षेत्र के ग्राम पटवारिया में रिश्तेदारी से गिरफ्तार किया गया। सैफ अली के खिलाफ थाना तुर्भे, जनपद नवी मुंबई, महाराष्ट्र में मुकदमा अपराध संख्या 220/25, धारा 69, 351(3), 352 BNS के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद स्थानीय थाने से आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड हेतु माननीय न्यायालय बस्ती भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
1️⃣ सैफ अली पुत्र मंजूर अली, उम्र 26 वर्ष, ग्राम कैनेली, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
✅ इंस्पेक्टर दिनेश गोपी चंद पाटिल, थाना तुर्भे, जनपद नवी मुंबई, महाराष्ट्र
✅ कांस्टेबल प्रकाश कुमार मोरे, थाना तुर्भे, जनपद नवी मुंबई, महाराष्ट्र
✅ कांस्टेबल नितिन, थाना तुर्भे, जनपद नवी मुंबई, महाराष्ट्र
✅ हेड कांस्टेबल करुणेश यादव, थाना रूधौली, जनपद बस्ती
NGV PRAKASH NEWS

