सास नें होने वाले दामाद से की शादी, बेटी नें कहा आप नें कर लिया मै भी कर लुंगी..


46 वर्षीय महिला ने अपनी बेटी के होने वाले दामाद से की शादी, बेटी ने कहा – “आप कर लो शादी, मैं फिर कभी कर लूंगी”

शाहजहांपुर, 3 जून 2025।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 46 वर्षीय विधवा महिला ने अपनी ही बेटी के होने वाले दामाद से विवाह रचा लिया। यह घटना बंडा थाना क्षेत्र की है और अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला के पति का निधन तीन वर्ष पूर्व हो गया था। उसके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। वह कुछ समय से अपनी 20 वर्षीय बेटी के विवाह के लिए रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से युवक तलाश रही थी। इस दौरान उसकी पहचान एक 23 वर्षीय युवक से हुई, जो खेती करता है। महिला ने अपनी बेटी का रिश्ता उसी युवक से तय कर दिया था।

मां-दामाद की नज़दीकियों पर बेटी को हुआ शक

रिश्ता तय होने के बाद महिला का युवक से फोन पर बातचीत बढ़ती चली गई। बेटी को मां के बदले हुए व्यवहार पर शक हुआ। वह अक्सर देखती कि मां चोरी-छिपे मोबाइल पर बात करती हैं और गांव आने पर युवक उससे बात नहीं करता। शक गहराने पर बेटी ने युवक से बात की, लेकिन वह टालमटोल करने लगा। आखिरकार महिला ने खुद स्वीकार किया कि वह युवक से प्रेम करने लगी है।

बेटी ने भावुक होकर मां से कहा कि यदि आप दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तो शादी कर लीजिए। “मैं फिर कभी शादी कर लूंगी,” ऐसा कहकर बेटी खुद पीछे हट गई। इसके बाद सोमवार को महिला ने युवक को बुलाया और एक मंदिर में वरमाला डालकर विवाह रचा लिया। विवाह के समय बेटी भी उपस्थित थी।

गांव छोड़कर चले गए दोनों

शादी के बाद महिला और युवक फिलहाल गांव छोड़कर अन्यत्र चले गए हैं। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, महिला ने सामाजिक और नैतिक मर्यादाओं को किनारे कर यह कदम उठाया है, जिससे समाज में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां महिला अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी। अब शाहजहांपुर की यह घटना भी इसी तरह की मिसाल बनती जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *