भाई से 23 साल छोटी भाभी से देवर को हुआ प्यार : देवर भाभी ने मिलकर खिला दिया ऐसा गुल

भाभी के प्यार में अंधा हुआ देवर, कुल्हाड़ी से कर दी बड़े भाई की हत्या, शव कुएं में फेंका

जैसलमेर, 3 जून 2025।
राजस्थान के जैसलमेर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध के चलते बड़े भाई की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत के कुएं में फेंक दिया गया ताकि वारदात को छिपाया जा सके।

यह दिल दहला देने वाली घटना सादर थाना क्षेत्र के भैरवा गांव की है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय हरदान राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हरदान राम की पत्नी, 27 वर्षीय यशोदा, पिछले कुछ महीनों से अपने देवर कलूराम के साथ रह रही थी। दोनों के बीच अवैध संबंध थे, जिसका हरदान राम लगातार विरोध कर रहा था।

तीखी बहस के बाद कुल्हाड़ी से हत्या

पुलिस जांच में पता चला है कि रविवार को हरदान राम बारमेर से जैसलमेर लौटा था। घर लौटने के बाद उसने अपनी पत्नी और छोटे भाई कलूराम से इस रिश्ते को लेकर बातचीत की, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। गुस्से में आकर कलूराम ने कुल्हाड़ी से हरदान राम पर हमला कर दिया। यशोदा ने भी इसमें साथ दिया। हमले में हरदान की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद दोनों ने शव को खेत के पास एक कुएं में फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

देवर-भाभी गिरफ्तार, जांच जारी

सदर थाना अधिकारी बगडूराम ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यशोदा और कलूराम को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हरदान राम ने अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद यशोदा से दूसरी शादी की थी। करीब एक साल पहले छोटा भाई कलूराम जैसलमेर आया और धीरे-धीरे यशोदा से उसके संबंध बन गए। कुछ समय बाद यशोदा ने पति को छोड़ कलूराम के साथ रहना शुरू कर दिया था।

फिलहाल सादर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *