प्रेमिका ने प्रेमी को बाग में मिलने के लिए बुलाया और उसके बाद..

Gyan Prakash Dubey

बस्ती: प्रेमिका ने रचाया धोखे का जाल, बुलाकर करवा दी प्रेमी की निर्मम हत्या – पिता और भाई पर हत्या का आरोप
– NGV PRAKASH NEWS विशेष रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित पंडरी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग में बंधे युवक की उसकी ही प्रेमिका ने साजिश रचकर हत्या करवा दी। यह हत्या प्रेमिका के परिवार – खासकर पिता और भाई – द्वारा की गई है, जिन्होंने लड़की के प्रेम संबंधों को अपमान और अस्वीकार का कारण माना।


प्रेमिका ने रचाई खौफनाक साजिश

पंडरी गांव निवासी कृष्णा नामक युवक का पिछले दो वर्षों से गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परंतु यह रिश्ता लड़की के परिवार को नागवार गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने अपने परिवार के दबाव में आकर कृष्णा को धोखे से मिलने के बहाने गांव के ही एक बाग में बुलाया।

जैसे ही कृष्णा वहां पहुंचा, उस पर प्रेमिका के पिता और भाई ने डंडों और टांगी से बेरहमी से हमला कर दिया। कृष्णा को अधमरा छोड़कर वे बाग में ही उसे छिपा गए।


खून से लथपथ युवक को बाग में पाया गया

रात को जब कृष्णा अपने बिस्तर से नदारद मिला तो परिजन खोजबीन में निकल पड़े। तलाश के दौरान उन्हें गांव के एक बाग में गंभीर रूप से घायल कृष्णा मिला, जिसकी हालत बेहद नाजुक थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के ज़रिए युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान अगली सुबह कृष्णा ने दम तोड़ दिया।


पुलिस कर रही विवेचना, मुकदमा दर्ज

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर सतेन्द्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस सक्रिय रूप से विवेचना कर रही है।

सीओ त्रिपाठी के अनुसार, “हमें सूचना मिली थी कि पड़री गांव का युवक कृष्णा गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाग में पड़ा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।”




– NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *