कन्नौज रेलवे हादसा में 23 मजदूर घायल 5 गंभीर

Gyan Prakash Dubey

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर ढहने से बड़ा हादसा, 23 मजदूर घायल, बचाव कार्य जारी

कन्नौज 11 जनवरी 25.
कन्नौज में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। लेंटर ढहने से कई मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है, और घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

अधिकारियों की निगरानी में बचाव कार्य

घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर कमिश्नर विजयेंद्र पांडियन और कानपुर जोन के आईजी जोगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। कमिश्नर ने बताया कि अब तक 23 मजदूरों को रेस्क्यू कर घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। मलबे को हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है और NDRF की टीम जल्द ही पहुंच रही है। लगभग 3 घंटे से बचाव कार्य चल रहा है और इसे पूरा करने में 2 घंटे और लग सकते हैं।

राज्य मंत्री और कन्नौज विधायक असीम अरुण ने कहा कि लेंटर पर अधिक कंक्रीट डालने के कारण हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि घायल मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में निशुल्क किया जा रहा है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि घटना की जांच कराई जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचाव कार्य में तेजी लाई जाए और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए।

हादसे में घायल 23 मजदूरों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद 5 मजदूरों को छुट्टी दे दी गई है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव कार्य में मशीनों और मानव श्रम का उपयोग किया जा रहा है।

इस हादसे ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि हादसे के पीछे किसकी लापरवाही थी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *