
मेरठ के बाद अब कोरबा में भी ‘नीला ड्रम’ अलर्ट!… पत्नी बोली – जाने नहीं दोगे तो पैक कर दूंगी!
NGV PRAKASH NEWS | कोरबा | छत्तीसगढ़
अब पतियों को चाहिए नारियल पानी नहीं, नार्को टेस्ट!
क्योंकि पहले मेरठ में मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति को प्रेमी संग मिलकर ठिकाने लगाया… और अब कोरबा की रूखसाना बानो ने सीधे-सीधे अपने पति को “नीले ड्रम” में पैक करने की धमकी दे डाली!
जी हां, मामला एकदम 440 वोल्ट का है!
पीड़ित पति संजय जांगड़े, उम्र 26 साल, एसईसीएल आउटसोर्सिंग कंपनी में वाहन चालक हैं। इन्होंने 2017 में रूखसाना बानो से दिल लगाकर निकाह किया था। दो प्यारे बच्चे भी हैं। सब कुछ चल रहा था फिल्मी गानों जैसा – “तेरे बिना जी न लगे”, लेकिन फिर कहानी में एंट्री हुई सूरज महतो की… और सूरज के साथ ही छा गया अंधेरा!
बताया जा रहा है कि सूरज महतो बिहार से है और कोरबा की एक दुकान में काम करता है। पति संजय जब काम पर निकलता, तो रूखसाना और सूरज घंटों फोन पर हाय-हाय, बाय-बाय करते रहते। जब शक गहराया तो संजय ने पत्नी की कॉल डिटेल निकलवा डाली — और फिर जो खुलासा हुआ, वो किसी क्राइम-थ्रिलर से कम नहीं!
फोन रिकॉर्ड ने खोली पोल, और जब संजय ने विरोध किया तो रुखसाना बोली –
“अगर मुझे रोका, तो तू भी नीले ड्रम में मिलेगा।“
इतना ही नहीं, बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी गई। बेचारा संजय थाने-दर-थाने गुहार लगाता फिर रहा है – “इंसाफ चाहिए साहब, नीला ड्रम तो देख नहीं सकता!”
अब मामला सिर्फ डर और धोखे तक ही नहीं रुका…
6 जून की शाम, रुखसाना खुद प्रेमी सूरज के साथ मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंच गई और कैमरे के सामने ऐलान कर दिया –
“अब मैं अपने प्यार के साथ रहूंगी, पति-बच्चे जाएं भाड़ में!“
बेचारे दो मासूम – 6 साल का बेटा और 4 साल की बेटी – मां के जाने के बाद बेसुध रोते मिल रहे हैं। बाप संजय की आंखें भी सूज चुकी हैं, और बयान में कहता है –
“भाइयों… मोहब्बत का फितूर मत पालना… लव मैरिज करना मतलब जीवन में ट्रेलर नहीं, डायरेक्ट फुल पिक्चर आ जाएगी!“
अब सवाल ये है कि क्या ‘नीला ड्रम’ आने वाले दिनों में भारत में पति सुरक्षा कानून की दिशा तय करेगा?
NGV PRAKASH NEWS
जहां ख़बरें होती हैं थोड़ी करारी, थोड़ी मसालेदार… और पूरी सच्ची!

