मुख्यमंत्री ने कृषक दुर्घटना योजना के तहत 11,690 आश्रितों को 561 करोड़ की सहायता राशि वितरित किया


बस्ती: मुख्यमंत्री ने कृषक दुर्घटना योजना के तहत 11,690 आश्रितों को 561 करोड़ की सहायता राशि वितरित किया

बस्ती, 16 जून 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 11,690 आश्रित परिवारों को कुल 561.86 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की। इस वृहद वितरण कार्यक्रम का आयोजन जनपद अम्बेडकर नगर से हुआ, जिसका सीधा प्रसारण बस्ती जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार एवं समस्त तहसीलों में किया गया।

इस अवसर पर बस्ती जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक कप्तानगंज के प्रतिनिधि गुलाब चंद्र सोनकर, सदर विधायक प्रतिनिधि मो. सलीम, और रूधौली विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मौर्य जीवन ने संयुक्त रूप से बस्ती सदर के 30 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किए।

तहसील स्तर पर भी यह वितरण समारोह आयोजित किया गया:

  • हर्रैया तहसील में कुल 125 लाभार्थियों को
  • रुधौली में 04 लाभार्थियों को
  • भानपुर में 29 लाभार्थियों को

यह चेक वितरण उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, नायब तहसीलदार स्वाति सिंह व शालिनी पटेल, अपर संख्यिकी अधिकारी अजय कुमार चौधरी, तथा राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस योजना के माध्यम से सरकार ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि किसानों और उनके परिवारों की सुरक्षा व सहायता, प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

📍 NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *