पुलिस अधीक्षक ने एक निरीक्षक तथा दो उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

Gyan Prakash Dubey


पुलिस महकमे में फेरबदल: कार्यशैली पर उठे सवालों के बीच तीन उप निरीक्षकों का तबादला

बस्ती। जिले के पुलिस विभाग में आंतरिक अनुशासन और कार्यकुशलता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तीन उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में जहां कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं एक अधिकारी को कार्यों में शिथिलता के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा यह तबादला आदेश जारी किया गया।

तबादले की सूची इस प्रकार है:

  1. निरीक्षक चंदन कुमार (पीएनओ: 132680053) को अपराध शाखा से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक नगर नियुक्त किया गया है।
  2. उप निरीक्षक सुभाष मौर्य (पीएनओ: 940570276) को अपराध शाखा से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष पैकोलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  3. उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह (पीएनओ: 942250235) को थानाध्यक्ष नगर के पद से हटाकर पुलिस लाइन में संबद्ध कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष नगर रहते हुए देवेंद्र सिंह की कार्यशैली में लगातार शिथिलता और प्रभावहीनता देखी गई, जिससे वे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की नजरों में खटक गए। अंततः विभागीय अनुशासन के तहत उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया।

इस तबादले को जिले में पुलिसिंग की गुणवत्ता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त और जरूरी कदम माना जा रहा है। इससे यह स्पष्ट संकेत गया है कि लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *