

लखनऊ में समलैंगिक प्रेम का दर्दनाक अंत: 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, दीवार पर लिख छोड़ा ‘MS’
लखनऊ, 22 जून 2025।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 19 साल की युवती सुधा प्रजापति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।
मामला लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुधा का पिछले एक साल से एक शादीशुदा महिला के साथ समलैंगिक संबंध था। इस रिश्ते को लेकर सुधा का परिवार पहले से ही बेहद परेशान था और कई बार उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की थी।
आत्महत्या से पहले छोड़ा इशारा
पुलिस को मौके पर जांच के दौरान एक अहम सुराग मिला। जिस कमरे में सुधा ने अपनी जान दी, वहां दीवार पर उसने अपने हाथ से ‘MS’ उसके नीचे मोहनी -सुधा लिखा था। आशंका जताई जा रही है कि ये उसी महिला का नाम या उसके नाम का कोई संकेत हो सकता है, जिससे उसका प्रेम संबंध था। हालांकि पुलिस हर एंगल से भी जांच कर रही है |
परिवार वालों ने बताया कि सुधा पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रहने लगी थी। उन्होंने कई बार उस महिला से दूरी बनाने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रही। कहा जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा थी और उसका अपना परिवार था, इसीलिए सुधा पर दूरी बनाने का दबाव भी बढ़ रहा था।
परिजनों के मुताबिक, सुधा और मोहिनी की दोस्ती 8 साल पहले बाल विकास स्कूल के पास किराए के मकान में रहते हुए हुई थी. समय के साथ दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गईं और सुधा ने मोहिनी तिवारी के साथ पति-पत्नी की तरह रहना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर भी वह मोहिनी को ‘डियर वाइफ’ कहकर पोस्ट करती थी. परिवार और आस-पास के लोगों ने सुधा को काफी समझाया. मगर सुधा नहीं मानी. उसने मोहिनी तिवारी का साथ नहीं छोड़ा.
बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन मोहिनी का पति सोनू तिवारी शराब के नशे में सुधा और मोहिनी के कमरे में पहुंचा. इस दौरान तीनों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद सुधा की मौत हो गई. मृतक सुधा की बहन निधि का दावा है कि सोनू और मोहिनी ने मिलकर उसकी बहन की हत्या की है और फिर दोनों फरार हो गए
बता दें कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मोहिनी तिवारी और उसके पति सोनू के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है. दोनों फरार बताए जा रहे हैं. सुधा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि सुधा अपने पूरे परिवार को संभालती थी. वह होटल में चाइनीज फूड बनाकर परिवार का खर्च उठाती थी
पुलिस की जांच जारी
ठाकुरगंज थाने के प्रभारी ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। जिस महिला से सुधा का प्रेम संबंध बताया जा रहा है, उससे भी पूछताछ की तैयारी चल रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं आत्महत्या के लिए उकसाने जैसा मामला तो नहीं है।
मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा है और समाज में ऐसे रिश्तों को लेकर बढ़ती मानसिक जटिलताओं पर भी सवाल उठ रहे हैं।
NGV PRAKASH NEWS

