
Gyan Prakash Dubey


गौतम सिंह को शायद पता नहीं था कि थाना परशुरामपुर मे भानु प्रताप सिंह चार्ज पर हैं
बस्ती, 23 जून 2025।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र में हुए बैंक कर्मियों के साथ लूटपाट की घटना का पुलिस में सफल अनावरण किया |
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि घटना के बात उसके खुलासे के लिए पुलिस की टीम के साथ स्वाट, एस ओ जी प्रभारी चंद्रकांत पांडे,सर्विलेंस की टी में लगा दी गई |
इस दौरान पता चला की घटना का मुख्य अभियुक्त गौतम सिंह छपिया थाना गोंडा का रहने वाला है | उसके ऊपर चोरी छह नहीं थी कि कई मामले पहले से पंजीकृत हैं |
वही जब पुलिस को मुख्य धारा या पता चला कि थाना क्षेत्र के हैदराबाद स्थित एक जगह पर वह मौजूद है उसे दौरान पुलिस ने उसको घेर लिया |
पुलिस को देख अभियुक्त द्वारा पुलिस के ऊपर फायरिंग की गई जिसके क्रम पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और गौतम सिंह के पैर में गोली लगी |
उन्होंने बताया कि गौतम सिंह के पास से एक असलहा तथा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई |
अभियुक्त कोई इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है |
बाकी अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस टीम अपना कार्य कर रही हैं |
25-25 हजार रुपये इनामी दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में गौतम सिंह पुत्र राजेश्वरी सिंह (निवासी तावेपुर, थाना छपिया, गोंडा) शामिल है, जिस पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर, अपहरण, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और कई अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। वहीं अनुज प्रताप सिंह उर्फ मुरारी सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह (निवासी नगरा पूरे बदली, थाना छावनी, बस्ती) के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गौतम सिंह को परसरामपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में मुठभेड़ के दौरान और अनुज को दुबौलिया क्षेत्र के सरवरपुर से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। दोनों से अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी और वाहन बरामद हुए हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
👉 थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह मय टीम
👉 थानाध्यक्ष दुबौलिया प्रदीप कुमार सिंह मय टीम
👉 थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उमाशंकर त्रिपाठी मय टीम
👉 प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 संतोष गौड़ मय टीम
👉 प्रभारी एसओजी टीम उ0नि0 चंद्रकांत पांडेय मय टीम
👉 प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शशिकांत मय टीम
इसके अलावा हेड कांस्टेबल सत्येंद्र, देवेश, रमेश, इरशाद, धर्मेंद्र, अभय, पवन तिवारी, अवनीश सिंह, कांस्टेबल विजय कुमार, विक्रम सिंह, चंदन कुमार, सुभेद्र तिवारी, अभिलाष सिंह, आरक्षी राजीव रंजन, मनोज यादव, अमरजीत राजभर सहित पूरी संयुक्त टीम मुठभेड़ में शामिल रहे |
पुलिस अधीक्षक ने टीमों को ₹25000 नगद इनाम तथा प्रशस्ति पत्र देने की भी घोषणा की, साथ ही कहा कि टीम का नाम प्रशासन को भी भेजा जाएगा |
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी ह्ररैया संजय सिंह की उपस्थित रहे |
यहां बताते चले की
परशुरामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहाँ बदमाशों ने बड़ौदा यूपी बैंक जितीपुर शाखा के प्रबंधक रवि तिवारी और फील्ड ऑफिसर रसिक भारती का अपहरण कर रातभर उन्हें बंधक बनाए रखा। इस दौरान दोनों बैंक अधिकारियों को बेरहमी से पीटा गया और एटीएम तथा यूपीआई द्वारा 170000 रुपए उनके खातों से रुपये निकलवाए गए। रविवार शाम को दोनों अधिकारियों को छोड़ दिया गया, जिसके बाद देर रात पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैंक प्रबंधक रवि तिवारी और फील्ड ऑफिसर रसिक शनिवार शाम लगभग 5 बजे बैंक बंद करने के बाद कार से लौट रहे थे। करीब साढ़े पांच बजे श्रृंगीनारी के पास चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। असलहों से लैस बदमाशों ने दोनों को जबरन गाड़ी में ही बंधक बना लिया और उन्हें पास के कब्रिस्तान इलाके में ले गए। वहां उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी और रातभर मारपीट करते रहे।
बदमाशों ने दोनों के एटीएम कार्ड छीन लिए और कार्ड में मौजूद राशि निकाल ली या अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद पीड़ितों के परिजनों से फोन कराकर उनके खातों में रुपये मंगवाए और वो भी निकाल लिए। फिलहाल कुल कितनी रकम निकाली गई है, इसकी पुष्टि बैंक स्टेटमेंट से होने की बात कही जा रही है।
घटना से आहत दोनों अधिकारी रविवार रात अपने अन्य बैंककर्मियों और एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ पुलिस थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी|
पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना के बारे में छानबीन शुरू कर दी गई थी |
👉 NGV PRAKASH NEWS

