
मदरसा छात्र द्वारा नाबालिग से अनाचार का मामला उजागर, अश्लील वीडियो अपलोड कर फैलाई गंदगी

बरेली, 25 जून 2025 | NGV PRAKASH NEWS
बरेली जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के पिपरथरा गांव निवासी एक 20 वर्षीय मदरसा छात्र नबी हसन को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर आरोप है कि उसने उसी मदरसे में पढ़ने वाले 13 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ लंबे समय से अनाचार किया और इन कृत्यों के अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाए।
पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नबी हसन ने नाबालिग छात्र को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में करीब 30-40 अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कई वीडियो मदरसे के भीतर ही बनाए गए थे। आरोपी ने इन वीडियो को ‘हैदरी दल 25’ नाम से बनाई गई इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दिया था, जिससे इस पूरे मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया।
मामले की जानकारी मिलते ही फरीदपुर थाने में दो गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर जेल भेज दिया। पुलिस की आईटी टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इन वीडियो को किसी अन्य व्यक्ति या गैंग के साथ साझा तो नहीं किया गया। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि मदरसा प्रबंधन की लापरवाही कहां रही और क्या किसी और की मिलीभगत इस घिनौने खेल में थी।
पुलिस ने नाबालिग छात्र की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए काउंसलिंग की व्यवस्था की है। इस घटना के बाद मदरसे की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर मदरसे में इतने लंबे समय तक यह सब कैसे चलता रहा और किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी?
पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि इस मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच होगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी
NGV PRAKASH NEWS

