पुलिस को बड़ी कामयाबी, 25-25 हजार के इनामी दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Gyan Prakash Dubey

पुलिस को बड़ी कामयाबी, 25-25 हजार के इनामी दो गैंगस्टर गिरफ्तार

NGV PRAKASH NEWS | 26 जून 2025

बस्ती। जिले की थाना छावनी पुलिस टीम को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश सिंह क्षेत्राधिकारी ह्ररैया संजय सिंह के उपस्थिति में बताया कि पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 25-25 हजार रुपये के इनामी दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। दोनों अपराधियों पर विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संतोष कुमार पुत्र कन्हैयालाल निवासी थाना हिलालपुर, थाना नकवन, जनपद गोंडा तथा मो0 अफसर पुत्र अमीन सुत्तार निवासी पुरवा साठ, रामनगर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने आज 26 जून 2025 को सुबह करीब 11 बजे बबुराहा कट के पास से गिरफ्तार किया।

अभियुक्तों पर दर्ज मुकदमे:
1️⃣ संतोष कुमार:

मुकदमा संख्या 74/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना छावनी

मुकदमा संख्या 145/2024 धारा 201/395/412 IPC, थाना छावनी

मुकदमा संख्या 146/2024 धारा 394/395/397/398/412 IPC व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना छावनी

2️⃣ मो0 अफसर:

मुकदमा संख्या 74/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना छावनी

मुकदमा संख्या 145/2024 धारा 201/395/412 IPC, थाना छावनी

मुकदमा संख्या 146/2024 धारा 394/395/397/398/412 IPC व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना छावनी

गिरफ्तारी करने वाली टीम:
👉 थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद
👉 चौकी इंचार्ज बबुराहा शशि शेखर सिंह
👉 उ0नि0 कृष्ण कुमार शाह
👉 हेड कांस्टेबल रामायण यादव, हेड कांस्टेबल विक्रान्त, कांस्टेबल राहुल गुप्ता

पुलिस अधीक्षक बस्ती ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को सराहना करते हुए कहा कि जनपद को अपराध मुक्त बनाने के लिए इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *