स्वयं सहायता समूह के कर्ज में डूबे व्यक्ति ने दे दी अपनी जान

जी. पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

स्वयं सहायता समूह कंपनियों के कर्ज के जाल में उलझे किसान ने की आत्महत्या

बस्ती.
स्वयं सहायता समूह के द्वारा कर्ज देने वाली कंपनियों का मकड़जाल इतना फैल चुका है और गाँव के लोग जब एक बार इन कंपनियों से कर्ज ले लेते हैं तो वह इसे जल्दी निकल नहीं पाते |
अधिकांश कंपनियां 24 प्रतिशत के दर से मतलब एक महीने में मूलधन का दो प्रतिशत ब्याज उसूलती हैं | जिसमें आदमी परेशान हो जाता है |
और वह आत्महत्या,डिप्रेशन की चंगुल में फंस जाता है |
ऐसा ही मामला कलवारी थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी 42 वर्षीय झिनकान चौधरी के साथ हुआ जिन्होंने कंपनी के पैसा वापस करने की दबाव के चलते अपनी जान दे दी |
परिजनों के अनुसार झिनकान चौधरी ने अपनी पुत्री की शादी के लिए अंबेडकर नगर के इल्फातगंज स्थित एक समूह कंपनी से 2 लाख 75 हजार रुपए कर्ज लिया था | किसी तरह से 1 लाख रुपया जमा किया शेष राशि नहीं जमा कर पाया जिसके कारण कंपनी द्वारा बार-बार मांगे जाने और तगादे के कारण परेशान होकर अपनी जान दे दी |
मिली जानकारी के अनुसार झिनकान चौधरी ने 7 जुलाई की सुबह घर के समीप स्थित आम के पेड़ से फंदे से लटक कर अपना जान दे दिया |
पति को फंदे से लटकता देख पत्नी इंद्रावती ने शोर मचाया तो अन्य परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए |
जिंदा होने की आस में रस्सी काटकर झिनकान चौधरी के शरीर को नीचे उतारा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी |
सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से 7 इकट्ठा किया और लाश को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया |
घटना के बारे में कलवारी थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा | फिलहाल मौत के बारे में जानकारी जुटा जा रही है |

समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें…

जी. पी. दुबे….. 9721071175

व्हाट्सएप या कॉल करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *