नहीं रुक रही है जमीनी विवाद में गोलियां चलने की घटनाएं,अब दुबौलिया थाना क्षेत्र में चली गोली

👉 प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की इलाज के दौरान हो गई मौत..

बस्ती: नियामतपुर में जमीनी विवाद में चली गोली, अशोक यादव घायल, आरोपी संतोष यादव हिरासत में
NGV PRAKASH NEWS | बस्ती | 02 जुलाई 2025

बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नियामतपुर गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

घटना के बाद थाना दुबौलिया, थाना छावनी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई |

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, नियामतपुर निवासी अशोक यादव और संतोष यादव के बीच पहले से ही भूमि संबंधी विवाद चल रहा था। 1 जुलाई की रात पीआरवी 112 को सूचना मिली कि विवाद के दौरान संतोष यादव ने अशोक यादव को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आया।

पुलिस अधीक्षक ने लिया घटनास्थल का जायजा

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन स्वयं क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल अशोक यादव को तत्काल जिला अयोध्या रेफर कर उपचार के लिए भेजा गया है |

आरोपी संतोष यादव हिरासत में, पूछताछ जारी

घटना के कुछ ही समय बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी संतोष यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि संतोष यादव से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में विधिक कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से हालात को नियंत्रण में ले लिया गया है। गांव में फिलहाल शांति है, पर सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

NGV PRAKASH NEWS लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें।

👉 घायल युवक की हालत गंभीर, उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया

👉 वही प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय अशोक घर के बाहर सोया था रात लगभग 11:00 बजे घर वालों ने गोली चलने की आवाज सुनी और वह जब बाहर आए तो देखा की गोली अशोक के सर में लगी है और अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *