Gyan Prakash Dubey



बस्ती में किशोर हत्याकांड का खुलासा, दुबौलिया पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार
NGV PRAKASH NEWS | बस्ती | 05 जुलाई 2025
👉 घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी दिया…
जनपद बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नियामतपुर में हुए किशोर हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जमीनी विवाद में हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता थाना दुबौलिया पुलिस टीम और एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्रवाई के तहत मिली।
गिरफ्तारी की पूरी कार्यवाही:
आज दिनांक 05 जुलाई 2025 को समय लगभग 12:10 बजे दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भरवटिया बंधा रोड से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है—
- संतोष यादव उर्फ बब्बन पुत्र सभाजीत (28 वर्ष)
- अशोक यादव पुत्र त्रिभुवन यादव (26 वर्ष)
- अनिल यादव पुत्र हनुमान यादव (26 वर्ष)
- अमर प्रताप यादव उर्फ लाल पुत्र रामयज्ञ उर्फ जग्गू (38 वर्ष)
सभी आरोपी जनपद बस्ती के रहने वाले हैं।
घटना का पृष्ठभूमि:
1 जुलाई 2025 की रात लगभग 11 बजे थाना दुबौलिया क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर निवासी अशोक यादव (पुत्र त्रिभुवन यादव) को गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल अशोक को पहले अयोध्या और फिर लखनऊ रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या दो पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद का नतीजा थी।
पुलिस अधीक्षक का घटनास्थल निरीक्षण:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बस्ती अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और क्षेत्राधिकारी सदर के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मुकदमा संख्या 138/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में बड़ा खुलासा:
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि मृतक अशोक के पिता संतोष यादव उर्फ जमालू द्वारा बार-बार शिकायतें करने और भूमि पर कब्जा न छोड़ने से वे लोग खफा थे। इसी के चलते आरोपी संतोष यादव उर्फ बब्बन ने 1 जुलाई की रात अशोक यादव को गोली मार दी। गोली चलाने के बाद अभियुक्त भाग निकले और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को सरयू नदी में फेंक दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी:
- थानाध्यक्ष दुबौलिया प्रदीप कुमार सिंह
- प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक चन्द्रकान्त पाण्डेय
- उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव व धीरेन्द्र राय
- एसओजी टीम के हेड कांस्टेबल रमेश, इरशाद खां, धर्मेन्द्र, अभय, कांस्टेबल चन्दन कुमार व शिवम यादव
- दुबौलिया थाने के कांस्टेबल दिवाकर पटेल, अमरजीत सरोज, अमरजीत, रामजीत यादव व अखिलेश यादव
पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर का माहौल बना है।
NGV PRAKASH NEWS
(अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विज़िट करें: www.ngvprakashnews.com)
