दिव्यांग की अमीरी पर फिदा,दो बच्चों की मां ने करवा दी पति की इस तरह हत्या…

NGV PRAKASH NEWS

आगरा के इलेक्ट्रिशियन की हत्या में पत्नी और दिव्यांग प्रेमी समेत तीन भेजे गए जेल

आगरा, 23 दिसंबर 2025।
आगरा के एक इलेक्ट्रिशियन की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी, उसके दिव्यांग प्रेमी और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और डेढ़ लाख रुपये में सुपारी देकर पति की हत्याको अंजाम दिलवाया। हत्या में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, आगरा के बैईपुर क्षेत्र में स्थित श्रीरामचंद्र पब्लिक विद्यालय के पास रहने वाले 45 वर्षीय राजकुमार, जो एक जूता कंपनी में इलेक्ट्रिशियन था, का शव 17 दिसंबर की सुबह अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हैवतपुर के अकरावत बंबे के पास कच्चे रास्ते पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने और चेहरे व शरीर पर चाकू के कई वार से हत्या की पुष्टि हुई। इसके साथ ही यह भी सामने आया कि शव को वाहन से कुचलने का प्रयास किया गया था, ताकि हत्या को हादसा दिखाया जा सके।

पुलिस की जांच में सामने आया कि राजकुमार की पत्नी ज्योति का परिवार अलीगढ़ के धनीपुर क्षेत्र में बॉबी नामक युवक के घर किराये पर रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि ज्योति ने राजकुमार से प्रेम विवाह किया था, लेकिन बॉबी की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वह उसके चका चौध में फस गई और उसके साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गए। जब उसके पति राजकुमार को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया, तो ज्योति और बॉबी ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बॉबी ने अपने दोस्त संदीप और उसके रिश्तेदार सनी व हरीश को हत्या की सुपारी दी। योजना के तहत राजकुमार को रुपये दिलाने के बहाने अलीगढ़ बुलाया गया और रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल ज्योति, बॉबी और संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।

वही मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए संदीप के संबंध कुछ राजनीतिक रसूख वाले लोगों से बताए जा रहे हैं, जिसके चलते पुलिस पर सिफारिशों का दबाव भी आया, लेकिन ठोस साक्ष्यों के सामने किसी की एक न चली।

पूछताछ में मुख्य आरोपी संदीप ने बताया कि उसे एक लाख रुपये एडवांस मिले थे, जिनमें से 70 हजार उसने अपने पास रखे और 30 हजार रुपये अपने रिश्तेदारों को दिए थे। कुछ रकम वह खर्च भी कर चुका था।

मृतक राजकुमार और उसकी आरोपी पत्नी ज्योति की 11 वर्षीय बेटी और दो वर्षीय बेटा है। जेल भेजे जाने के समय छोटा बेटा उसके साथ था, जबकि बेटी आगरा में ससुराल में रह रही है, जिसे मामा लेने पहुंचा है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और वह भी जल्द ही उनके गिरफ्त में होंगे |
NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *