यू.पी.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया शुरू…

➖➖➖➖➖➖➖


यूपी पंचायत चुनाव 2026: त्रिस्तरीय पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू, 6 अगस्त को आएगी अंतिम सूची

लखनऊ, 18 जुलाई 2025
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी का बिगुल बज चुका है। पंचायती राज विभाग ने आज से वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। यह पूरी प्रक्रिया 6 अगस्त को निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची के प्रकाशन के साथ पूरी होगी। विभाग की ओर से समयबद्ध कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नगर निकायों के सीमा विस्तार एवं नवसृजन के चलते प्रदेश की ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आंशिक परिसीमन की आवश्यकता हुई है।

समयबद्ध कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 18 जुलाई से 22 जुलाई: ग्राम पंचायतों की जनसंख्या का आंकलन
  • 23 जुलाई से 28 जुलाई: वार्डों की प्रस्तावित सूची की तैयारी एवं प्रकाशन
  • 29 जुलाई से 2 अगस्त: प्रस्तावित सूची पर आपत्तियों का संकलन
  • 3 अगस्त से 5 अगस्त: प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण
  • 6 अगस्त से 10 अगस्त: निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन

यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस पूरी प्रक्रिया का ब्यौरा राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेजा जाएगा, ताकि चुनावी तैयारियों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनी रहे।

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव ग्रामीण लोकतंत्र की नींव माने जाते हैं। ऐसे में परिसीमन की प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न करना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *