Gyan Prakash Dubey



श्रावण शिवरात्रि कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस सतर्क, अधिकारियों ने किया निरीक्षण और भ्रमण
NGV PRAKASH NEWS | बस्ती | 19 जुलाई 2025
जिले से कांवरियों का अयोध्या जाना कल देर शाम से शुरू हो गया जो आज धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है |
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा भदेश्वर नाथ मंदिर से लेकर अयोध्या की सीमा तक लगातार भ्रमणशील होकर सुरक्षा व्यवस्था एवं एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल का निरीक्षण कर रहे हैं एवं लगातार उन्हें आवश्यक निर्देशों द्वारा अवगत करा रहे हैं |
यही नहीं जिले की सीमा से लगने वाले जिलों अयोध्या तथा गोंडा के पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की लगातार संपर्क में रहकर कानून व्यवस्था के पालन के लिए लगातार सक्रिय है तथा सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून पालन के लिए ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को लगातार निर्देशित कर रहे हैं |
श्रावण शिवरात्रि पर्व पर जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की चेकिंग की और यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन व सुरक्षा इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कांवड़ यात्रा मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती सभागार में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के उपरांत फुटहिया ओवरब्रिज, कप्तानगंज चौराहा, हरैया, छावनी और घघौवा बॉर्डर समेत प्रमुख कांवड़ मार्गों का भौतिक भ्रमण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने यातायात डायवर्जन के पालन, सीसीटीवी कैमरों के सुचारु संचालन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
अधिकारियों ने ड्यूटी में लगे पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, कांवड़ यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने और हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की यह तैयारी श्रावण मास की आस्था के साथ-साथ जन सुरक्षा को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
NGV PRAKASH NEWS
