महिला के पेट में हो रहा था दर्द; डॉक्टर ने जब पेट फाड़ा तो यह निकला मामला

जी.पी.दुबे
97210 711 75

सहारनपुर: डॉक्टर की लापरवाही से महिला के पेट में छोड़ा कपड़े का टुकड़ा, गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती
(NGV PRAKASH NEWS)

सहारनपुर 2 जनवरी 25.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक बार फिर मेडिकल लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिला महिला अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में कपड़े का टुकड़ा (गौज पीस) छोड़ दिया। इस गंभीर लापरवाही के कारण पीड़िता को कई महीनों तक असहनीय दर्द सहना पड़ा। आखिरकार पीजीआई चंडीगढ़ में ऑपरेशन कर कपड़े का टुकड़ा निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार..
नानौता क्षेत्र के टिकरौल गांव निवासी सचिन विश्वकर्मा ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को उनकी पत्नी मीनू का सिजेरियन ऑपरेशन जिला महिला अस्पताल में कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ऑपरेशन के दौरान पेट में गौज पीस छूट गया।

ऑपरेशन के कुछ ही दिनों बाद मीनू को पेट में तेज दर्द होने लगा। उन्होंने कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। हालत बिगड़ने पर मीनू को सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में एक महीने तक भर्ती रखा गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

जब हालत गंभीर हो गई, तो 21 दिसंबर 2024 को मीनू को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पेट में फंसे कपड़े के टुकड़े को निकाला। इस दौरान पेट में मवाद फैलने के कारण मीनू की आंत फट गई, जिसे काटना पडा |

फिलहाल मीनू का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के पति सचिन ने जल्द ही दोषी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की लापरवाही को उजागर करती है। सवाल यह उठता है कि ऑपरेशन जैसे संवेदनशील मामलों में भी डॉक्टरों की सतर्कता क्यों नहीं होती?

परिवार ने शासन-प्रशासन से न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

मामले में सीएमओ सहारनपुर में कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, सामने आने पर उचित कार्यवाही की जाएगी |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *