थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में कच्ची शराब के कारोबार पर कसा शिकंजा..

Gyan Prakash Dubey

परसरामपुर के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में कच्ची शराब के कारोबार पर कसा शिकंजा

👉 इस समय पूरे बस्ती जनपद की पुलिस के साथ ही पड़ोसी जिलों की पुलिस भी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने में लगी और उसका पूरा ध्यान इस पर लगा है | उस समय भी परशुरामपुर के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह कांवड़ यात्रा के व्यवस्था देखने की साथ-साथ अपराधियों के खिलाफ भी कार्यवाही में लगे हुए हैं..

👉- किशुनपुर ईंट भट्ठे के पास से दबोचा गया आरोपी, 28 लीटर अवैध शराब बरामद

बस्ती | 23 जुलाई 2025
जनपद बस्ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार मोर्चा खोलने वाले थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कानून से बड़ा कोई नहीं। कच्ची शराब के जहर को गांवों तक पहुंचने से रोकने के लिए उन्होंने न सिर्फ रणनीतिक निगरानी बढ़ाई, बल्कि अपने नेतृत्व में एक तगड़ा ऑपरेशन भी अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक झारखण्डेय पाण्डेय, हेड कांस्टेबल सतीश पटेल और कांस्टेबल सतीश कुमार सिंह ने मिलकर 56 पाउच अवैध कच्ची शराब (प्रत्येक पाउच 500 एम.एल.) यानी कुल 28 लीटर जप्त की।

यह कार्रवाई शाम 5:50 बजे किशुनपुर ईंट भट्ठा के सामने की गई, जब टीम को गोंडा की दिशा से आ रहे एक संदिग्ध की सूचना मिली। घेराबंदी कर प्रेम वर्मा पुत्र बटोही (निवासी ग्राम बेलभरिया, थाना परसरामपुर) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध मु.अ.सं. 229/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

⚖️ थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की कार्यशैली क्यों है खास?

भानु प्रताप सिंह उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जो न सिर्फ कागज़ों में बल्कि ज़मीनी स्तर पर भी अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हैं। चाहे रात्रि गश्त हो या सीमावर्ती गांवों में चल रही अवैध गतिविधियां, सिंह की नज़रें हर हरकत पर टिकी रहती हैं।

आज की इस कार्रवाई ने परसरामपुर क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा करने वालों के बीच खलबली मचा दी है। यह ऑपरेशन न सिर्फ एक आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित रहा, बल्कि एक चेतावनी बनकर उभरा—कि अब अपराध की कोई भी साजिश परसरामपुर में पनप नहीं सकेगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *