बिजली की चपेट में आने से टेंट व्यवसायी की मौत..

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


बिजली से टेंट व्यवसाई की मौत, परिवार में कोहराम

— NGV PRAKASH NEWS रिपोर्ट
कलवारी, बस्ती | 27 जुलाई 2025

बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के कनैला खुर्द गांव से एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां शनिवार की रात एक टेंट व्यवसाई की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय शत्रुघ्न पुत्र पलटू के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात गांव में बिजली की सप्लाई बाधित थी। इसी दौरान कटा हुआ बिजली का तार शत्रुघ्न के संपर्क में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। स्वजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर भागे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक और सन्नाटा व्याप्त है, क्योंकि शत्रुघ्न को एक मेहनती और मिलनसार इंसान के रूप में जाना जाता था, जो वर्षों से टेंट व्यवसाय से जुड़े हुए थे

वही कुछ लोगों का कहना है कि धान की सिंचाई के लिए खेत में गए थे जहां पर पानी में कटा बिजली की तार गिरा होने को वजह से उसके चपेट में आ गए |


NGV PRAKASH NEWS

एक चूक ने ले ली एक ज़िंदग़ी – अब और नहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *