Gyan Prakash Dubey



बस्ती में प्रेम विवाह के 10 दिन बाद पत्नी की हत्या, पुलिसकर्मी गिरफ्तार
बस्ती। जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां डीसीआरबी में तैनात पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भूअर निरंजनपुर में सोमवार की आधी रात हुई। खास बात यह है कि आरोपी ने महज 10 दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
10 दिन पुराने रिश्ते का अंत
पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी रामा निषाद (डीसीआरबी) ने करीब दस दिन पहले ही परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था। शुरुआती जांच में सामने आया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद चलता रहता था।
सोमवार रात का खूनी विवाद
एसपी के अनुसार सोमवार रात दोनों के बीच फिर तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर रामा निषाद ने रसोई से चाकू उठाया और पत्नी पर कई बार वार कर दिए। पड़ोसियों के मुताबिक, चीखें सुनकर लोग दौड़े, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
आरोपी ने कबूला जुर्म
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रामा निषाद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और सेवा से निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, झगड़े की असली वजह जानने के लिए गहन जांच की जा रही है।
मौके पर जांच
घटना के बाद एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी और फ़ोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू की।
👉घोंपकर उतारा मौत के घाट, फिर हत्यारे ने एसपी से कहा, करो गिरफ्तार
जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने अपनी ही पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। यह दुखद घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल गेट चौकी के पास हुई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बहरहाल हत्यारे सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी सिपाही की पहचान गामा निषाद के रूप में हुई है, जो देवरिया में पुलिस लाइन में तैनात था। करीब 10 दिन पहले ही उसने अपनी प्रेमिका से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही पति और पत्नी के बीच लगातार किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात, यह विवाद इतना बढ़ गया कि इसने एक खूनी मोड़ ले लिया।मंगलवार की रात, दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हुई। विवाद इतना गहराया कि गुस्से में आकर सिपाही गामा निषाद ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। उसने तब तक चाकू मारना जारी रखा जब तक कि उसकी पत्नी ने दम नहीं तोड़ दिया। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद, खुद गामा निषाद ने ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी।जैसे ही इस हत्याकांड की खबर पुलिस को मिली, पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी और कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी सिपाही को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि आरोपी सिपाही गामा निषाद को हिरासत में ले लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है और इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतने कम समय में पति-पत्नी के बीच विवाद इतना क्यों बढ़ गया कि इसका अंत हत्या पर हुआ।
📌 NGV PRAKASH NEWS
