Gyan Prakash Dubey


बस्ती, 12 अगस्त 2025 — थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम ने आपसी विवाद के दौरान 22 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा, मृतक का आधार कार्ड और 1,700 रुपये नगद भी बरामद किए गए।
मामले की जानकारी देते हुए पर पुलिस अधीक्षक को ओमप्रकाश सिंह ने क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के मौजूदगी में बताया कि
मामला 2 अगस्त 2025 से जुड़ा है, जब देईपार बुर्जुग निवासी शाबिर अली (उम्र 22 वर्ष) अपने घर से मोटरसाइकिल (UP51-BP6124) पर निकला था। वह चौखट बाजू लाने के लिए पैसे लेकर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसकी मोटरसाइकिल परसा कुशुम सल्टौआ स्थित देशी शराब की दुकान के सामने खड़ी मिली। 4 अगस्त को सरैया पुलिया नहर में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला, जो शाबिर अली का था।
परिजनों के अनुसार, घटना की रात 8 बजे के आसपास मृतक और विशाल पुत्र रामसहाय के बीच शराब की दुकान के सामने विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान विशाल और उसके एक साथी ने मिलकर हत्या की योजना को अंजाम दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 10 अगस्त को धारा 103(1) व 238(a) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
आज सुबह करीब 9 बजे पुलिस ने आरोपी विशाल (उम्र 23 वर्ष, निवासी बासापार) को बगडेरवा शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मौके से हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा, मृतक का आधार कार्ड और नगद 1,700 रुपये बरामद किए।
गिरफ्तारी टीम में शामिल थे:
- थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी
- उपनिरीक्षक उपेन्द्र शर्मा
- हेड कांस्टेबल राकेश चौहान, लखीचंद
- कांस्टेबल सलमान शाह, रोहित यादव, हरीशंकर
पुलिस का कहना है कि आगे की पूछताछ में घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
NGV PRAKASH NEWS
