भारत ने सिंधु जल संधि तोड़ी, पाकिस्तानी दूतावास बंद, 48 घंटे में देश छोड़ने का अल्टीमेटम

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर PM मोदी के आवास पर CCS की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हो सकते हैं बड़े फैसले

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसियां और सरकार सतर्क हो गई हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की एक अहम बैठक हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल शामिल हुए।

बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह एक गंभीर आतंकी हमला है, जिसके बाद सरकार ने तुरंत उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम हमले की विस्तृत जानकारी साझा की, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा प्रबंधों और खुफिया सूचनाओं से जुड़े कई सवाल पूछे। माना जा रहा है कि इस बैठक में आतंकी घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और रणनीतिक कदमों को लेकर कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

रक्षा मंत्री ने CDS और सेना प्रमुखों से की चर्चा
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ अलग से बैठक की। बैठक में जम्मू-कश्मीर, विशेष रूप से पहलगाम क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने रक्षा मंत्री को जानकारी दी कि सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और आतंकियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा रणनीति में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है ताकि इस तरह की आतंकी घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके।

पहलगाम आतंकी हमला: 26 लोगों की मौत, भारत ने सिंधु जल संधि तोड़ी, पाकिस्तानी दूतावास बंद, 48 घंटे में देश छोड़ने का अल्टीमेटम

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई है। हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

बैठक के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि भारत ने सिंधु जल संधि से हटने का फैसला किया है। साथ ही इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास को बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर छापेमारी, 1,500 से अधिक हिरासत में
इस बीच, जम्मू-कश्मीर में सेना और खुफिया एजेंसियों ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। 1,500 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सर्च ऑपरेशंस पूरे इलाके में जारी हैं। उरी सेक्टर में भारतीय सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है।

गृह मंत्री का दौरा, पीएम ने छोड़ा सऊदी दौरा
गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर और पहलगाम का दौरा किया और हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर दिल्ली लौट आए और एयरपोर्ट पर ही एक अहम सुरक्षा बैठक की। आज शाम 6 बजे वे सभी केंद्रीय मंत्रियों के साथ एक विशेष कैबिनेट बैठक करेंगे।

सीएम उमर अब्दुल्ला की संवेदनाएं, आदिल हुसैन को दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मारे गए सैयद आदिल हुसैन शाह को श्रद्धांजलि दी और कहा, “हम हमले की निंदा करते हैं और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। आदिल ने बहादुरी से हमले को रोकने की कोशिश की, वह एक सच्चा हीरो था। सरकार उसके परिवार के साथ हरसंभव सहयोग करेगी।”

विवादित बयान पर गरमाई सियासत
वहीं कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा के बयान को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। उन पर इतने बड़े आतंकी हमले के बाद भी ‘माइनॉरिटी पॉलिटिक्स’ करने का आरोप लग रहा है।

अब सभी की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की उस बैठक पर टिकी हैं, जिसमें पाकिस्तान को जवाब देने के लिए संभावित सैन्य या कूटनीतिक कदमों पर निर्णय लिया जा सकता है।

NGV PRAKASH NEWS

स्रोत- एएनआई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *